खबर डोज जल्द बताएगा हरिद्वार नगर निगम का खेल, हरे राम नाई क्यों कर गया 16 दूनी 32 का खेल, लग रही लाखों रुपए महीना की चपत

ख़बर शेयर करें -

खबर डोज, हरिद्वार। नगर निगम हरिद्वार के भूमि घोटाले की सुर्खियां पूरी तरह से धूमिल भी नहीं हुई थी कि एक नया कारनामा सामने आ रहा है। मामला निगम क्षेत्र में लगे विज्ञापन पोल से जुड़ा है। खबर डोज जल्द ही इस घोटाले की परत दर परत खोलकर सही तथ्य सामने लेकर आएगा।

सूत्रों के अनुसार, नगर निगम में कुछ पोल का टेंडर एक कंपनी को मिला था, लेकिन वो काम दोगुने पोल पर हो रहा है। जिसके पीछे निगम में तैनात किए गए हरिराम नाई जैसे ठेकेदार संभालने के लिए रखे गए हैं।

सवाल क्या निगम के अधिकारी इस घोटाले पर गांधारी जानबूझकर बने हुए है या फिर उन्हें निगम को होने वाले लाखों रुपए के राजस्व नुकसान के बदले में कुछ लाभ हो रहा है।

निगम की कार्यशैली पर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। चाहे वह सफाई व्यवस्था हो, या फिर पोल मरम्मत का कार्य का क्रियान्वयन। अब पोल घोटाले की नई कहानी निगम की पारदर्शिता पर गंभीर प्रश्न खड़े कर रही है।

खबर डोज की जांच रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ है कि कुछ ठेकेदारों ने निगम के अधिकारियों की मिलीभगत से ऐसा नेटवर्क तैयार किया है, जिससे हर महीने लाखों रुपये का नुकसान निगम को उठाना पड़ रहा है।

You cannot copy content of this page