उधमसिंहनगर जिले के काशीपुर में तैनात कोटद्वार निवासी दरोगा की कार दुर्घटना में हुई मौत
काशीपुर। ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में आज सुबह ट्रक और कार की भिड़ंत में सीपीयू में तैनात दरोगा की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक की पहचान सीपीयू उधमसिंह नगर के काशीपुर में तैनात दरोगा कोटद्वार बेला डॉट निवासी पवन भारद्वाज के रूप में हुई है। सीपीयू काशीपुर में तैनात पवन भारद्वाज का शव इस हादसे के बाद कई घंटों तक कार में ही फंसा रहा। बाद में क्रेन व कटर की सहायता से कार के अगले हिस्से को काटकर उसे बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शव को कार से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सालय भिजवा दिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें








गणतंत्र दिवस समारोह में अनुशासन पर सवाल, उत्तराखंड के दो नए IPS अधिकारियों पर गिरी गाज, अभी से है यह हाल तो भविष्य में जिलों के चार्ज में कैसे दिखाएंगे कमाल