कोटद्वार जिलाध्यक्ष बीरेंद्र रावत ने की मंडल प्रभारियों की घोषणा, ये बने मंडल प्रभारी

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार। आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय कोटद्वार में एक बैठक आयोजित की गई बैठक में मंडल प्रभारियों की घोषणा करते हुए जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे दल है यह सब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बदौलत हुआ है। आज हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और ज्यादा बढ़ गई है, जन कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक बैठे हुए व्यक्ति तक पहुंचाने का जिम्मा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का है प्रत्येक व्यक्ति तक उन जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को और मेहनत की आवश्यकता है। आगामी समय में सबसे बड़ी चुनौती नगर निगम चुनाव वह लोकसभा चुनाव है जिसको देखते हुए पार्टी ने प्रदेश से लेकर जिले तक टीम की घोषणा कर दी है। कार्य सुचारु रुप से चलें इसके लिए आज जिला कोटद्वार में अपने मंडलों के प्रभारी भी नियुक्त कर दिए हैं,
मंडल प्रभारियों को दिशा निर्देशित करते हुए कहा गया है कि अति शीघ्र मंडल की टीम वह शक्ति केंद्र वह बूथ तक टीम गठित हो। 27 जनवरी को मन की बात का कार्यक्रम के लिए भी सभी कार्यकर्ताओं को अपने अपने बूथों पर काम करने के लिए बोल दिया गया है।
मंडल प्रभारियों की घोषणा निम्नवत हुई है…

1.नैनीडांडा जंग बहादुर
2.रिखणीखाल अजय ढौंडियाल
3.जयरिखाल मोहन सिंह नेगी
4.कोटद्वार नगर दर्शन सिंह बिष्ट
5.सुखरो अनीता आर्य
6.वीचग भाबर राकेश देवरानी
7.कालागढ़ विजयानंद पोखरियाल
8.दुगड़ा गुरुपाल बत्रा
9.द्वारीखाल अनिता गौड़
10.पोखल अर्जुन कंडारी
11.यमकेशवर चंडी प्रसाद कुकरेती
12.स्वर्गाश्रम दिनेश भट्ट।

You cannot copy content of this page