कोटद्वार रहे सीओ अनिल जोशी को मिला नेहरू कालोनी सर्किल, ऐसा रहा शिक्षक से लेकर सीओ तक सफर

ख़बर शेयर करें -


देहरादून। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में एक दर्जन से अधिक थानों के प्रभारी रहने वाले तेजतर्रार पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार जोशी का तबादला कोटद्वार से होने के बाद उन्हें देहरादून जनपद में नेहरू कालोनी सर्किल की कमान सौंपी गई है। डायरेक्ट सब इंस्पेक्टर से पुलिस विभाग में भर्ती हुए अनिल कुमार जोशी का पुलिस क्षेत्राधिकारी तक का कार्यकाल सराहनीय सेवाओं से भरा रहा। पुलिस विभाग में भर्ती होने से पहले कुछ समय शिक्षक की भूमिका भी निभा चुके हैं।


सोमवार को देहरादून जनपद के पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अक्षीक्षक जन्मेजय खंडूडी ने पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार जोशी को नेहरू कालोनी सर्किल की कमान सौंप दी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार जोशी वर्ष 1990 में डायरेक्ट सब इंस्पेक्टर के पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। जो यूपी से उत्तराखण्ड तक लगभग 25 थानों के प्रभारी रहे। इन्होंने एक वर्ष शिक्षक की भूमिका भी निभाई है। पर्वतीय क्षेत्रों में नियुक्ति के दौरान आपदा में कई लोगों की जान बचाई तथा सहायता की। इस दौरान आपदा के लिए सराहनीय सेवा पदक भी प्राप्त किया। कई अपराधों के अनावरण के लिए उत्कृष्ट सेवा पदक भी दिया गया। जिसमें डकैतियों का खुलासा करना भी शामिल रहा। इन्होंने उत्तर प्रदेश के चार जिलों में अपनी सेवाएं दी है।
यहां यह बतातें चले कि कोटद्वार पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार जोशी के कार्यकाल में कोटद्वार कोतवाली में उनके दिशा निर्देशन में कई अपराधिक घटनाओं का अनावरण किया गया। श्री जोशी को अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए उत्कृष्ट सेवा सम्मान, सराहनीय सेवा सम्मान से नवाजा चुका है।

You cannot copy content of this page