उत्तराखंड में 15 आईपीएस अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले, कई महत्वपूर्ण पदों पर बदले गए अफसर
खबर डोज, देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने गुरुवार को भारतीय पुलिस सेवा के 15 अधिकारियों के तबादले कर दिए। इन तबादलों में छह आईजी रैंक के अधिकारी, एक डीआईजी और तीन एसपी रैंक के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। राज्य में पुलिस प्रशासन को अधिक प्रभावी और सुचारू बनाने के उद्देश्य से यह व्यापक फेरबदल किया गया है।
तबादलों के अनुसार आईपीएस अरुण मोहन जोशी को IG CID नियुक्त किया गया है। आईपीएस नीरू गर्ग को IG फायर सर्विस की जिम्मेदारी दी गई है। आईपीएस कृष्ण कुमार वीके को CID में तैनाती मिली है, जबकि आईपीएस विम्मी सचदेवा से PHQ मुख्यालय का प्रभार हटा दिया गया है। निलेश आनंद भरणे को IG PAC नियुक्त किया गया है। करण नग्नयाल को IG जेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है और मुख्तार मोहसिन अब IG GRP होंगे।
आईपीएस योगेंद्र रावत को IG PHQ बनाया गया है और सुनील मीणा से IG GRP का चार्ज वापस ले लिया गया है। आईपीएस निवेदिता को DIG SDRF की जिम्मेदारी दी गई है। आईपीएस तृप्ति भट्ट को SP फायर सर्विस, जबकि आईपीएस रामचंद्र राजगुरु को SP मुख्यालय बनाया गया है। इसके साथ ही आईपीएस सरिता डोभाल को SP ATS की कमान सौंपी गई है।
आईआरबी प्रथम के नए सेनानायक आईपीएस यशवंत सिंह होंगे, जबकि हरिद्वार PAC के सेनानायक के रूप में आईपीएस हरीश वर्मा की तैनाती की गई है।
धामी सरकार की ओर से किए गए इस बड़े फेरबदल को राज्य में पुलिस व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। नए पदभार ग्रहण करने के बाद अधिकारी अपने-अपने विभागों में नई कार्ययोजनाओं के साथ जिम्मेदारियां संभालेंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें







उत्तराखंड में 15 आईपीएस अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले, कई महत्वपूर्ण पदों पर बदले गए अफसर
स्वच्छता अभियान का 24वां दिन: शहर से ग्रामीण क्षेत्रों तक चला व्यापक सफाई अभियान, डीएम कर रहे मॉनिटरिंग