देर शाम की बारिश से कोटद्वार-दुगड्डा मार्ग के पांचवें मील के रपटे पर फिर आये पत्थर, दीखिये वीडियो
कोटद्वार। देर शाम की बारिश से कोटद्वार दुगड्डा मार्ग के पांचवे मील पर एक बार फिर पत्थर आ गये थे, जिसे कुछ देर बाद ही जेसीबी के जरिये साफ करके खोल दिया गया।
दुगड्डा चौकी प्रभारी इंद्रजीत सिंह राणा ने बताया कि देर शाम पांचवें मील पर मलबे के साथ पत्थर आने की सूचना पर्यटकों ने दी, जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद जेसीबी के जरिये सभी पत्थरों को वहाँ से हटाया गया। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। मार्ग साफ करने के बाद सभी वाहनों को पुलिस ने सुरक्षित वहाँ से निकाला।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें








गणतंत्र दिवस समारोह में अनुशासन पर सवाल, उत्तराखंड के दो नए IPS अधिकारियों पर गिरी गाज, अभी से है यह हाल तो भविष्य में जिलों के चार्ज में कैसे दिखाएंगे कमाल