महात्मा गांधी के सत्य – अहिंसा के मार्ग पर लौटना होगा, कोटद्वार में पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में सत्याग्रह शुरु, देखिए वीडियो

ख़बर शेयर करें -

गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

कोटद्वार। विधानसभा कोटद्वार की विभिन्न मांगों के निस्तारण को लेकर शुक्रवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने सत्याग्रह शुरु कर दिया है। उन्होंने स्मार्ट मीटर, पेपर लीक, लालढांग चिल्लरखाल मार्ग समेत जैसे कई मुद्दों के निस्तारण की मांग प्रदेश सरकार से उठाई है।

कोटद्वार शहर में पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सत्याग्रह आंदोलन शुरू कर दिया है। शुक्रवार को शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए जुलूस की शक्ल में कांग्रेस कार्यकर्ता कोटद्वार तहसील पहुंचे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि महात्मा गांधी का सत्याग्रह केवल राजनीतिक आंदोलन नहीं था, बल्कि यह आत्मा की शक्ति का ऐसा जागरण था, जिसने दुनिया को अहिंसा और शांति का मार्ग दिखाया। आज समाज में बढ़ती अशांति और हिंसा के बीच सभी को बापू के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है। कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ने ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा देकर भारत की आत्मा को मजबूती दी। उनका सादगीपूर्ण जीवन और ईमानदारी आज भी हम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत है।

इस अवसर पर कोटद्वार की प्रथम महापौर हेमलता नेगी ने कहा कि गांधी जी के सत्य अहिंसा के विचार, शास्त्री जी का त्याग, सादगी आज की राजनीति और समाज में सबसे बड़ी आवश्यकता है। कहा कि आज सभी को इन महापुरुषों के मार्ग पर चलकर समाज में भाईचारा और एकता को स्थापित करने का संकल्प लेना चाहिए।

कांग्रेस ने प्रदेश सरकार से विद्युत कटौती बंद करने, अस्पताल में डॉक्टरों कमी को पूरा करने, स्मार्ट मीटर, पेपर लीक, लालढांग चिल्लरखाल मार्ग समेत कई मांगों के निस्तारण करने की मांग की है। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. चंद्रमोहन खर्कवाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख दुगड्डा गीता नेगी, कविता मित्तल, संजय मित्तल, विपिन डोबरियाल आदि कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

You cannot copy content of this page