हरिद्वार के बहादराबाद इंडस्ट्रियल एरिया में भीषण आग, HPM Innotech फैक्ट्री में मची अफरा-तफरी

खबर डोज, हरिद्वार। बहादराबाद इंडस्ट्रियल एरिया स्थित HPM Innotech प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर-दूर तक काला धुआं दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के लोगों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। दमकल कर्मियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया, हालांकि देर तक धधकती लपटों ने राहत कार्य को चुनौतीपूर्ण बनाए रखा।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस आगजनी में फैक्ट्री के भीतर रखी मशीनरी और तैयार माल को भारी नुकसान पहुंचा है। नुकसान का आंकड़ा लाखों रुपये में बताया जा रहा है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर मौजूद है और हालात पर नजर बनाए हुए है। सुरक्षा के लिहाज से आसपास के क्षेत्र को खाली कराया गया है और लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की गई है।
प्रशासन द्वारा घटना की जांच शुरू कर दी गई है और आग लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें





चारधाम यात्रा: तपोवन क्षेत्र में यातायात व्यवस्था संभालने खुद मैदान में उतरीं SSP श्वेता चौबे, ड्रोन और CCTV से कड़ी निगरानी 
