देहरादून-हरिद्वार: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई उपनिरीक्षकों के तबादले

खबर डोज, देहरादून/हरिद्वार। उत्तराखंड के देहरादून और हरिद्वार जिलों में पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र डोभाल और एसएसपी हरिद्वार नवनीत भुल्लर ने प्रशासनिक कसावट और कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया है।
देहरादून जिले में जारी आदेश के अनुसार बड़ी संख्या में निरीक्षक और उपनिरीक्षक इधर-उधर किए गए हैं। कई अधिकारियों को थानों की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कुछ को पुलिस लाइन और अन्य शाखाओं से फील्ड में भेजा गया है। इससे पुलिस व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की कोशिश की गई है।

वहीं हरिद्वार जिले में भी उपनिरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। उपनिरीक्षक रमेश सैनी को एसएसआई बुग्गावाला से एसएसआई भगवानपुर, उपनिरीक्षक देवेंद्र तोमर को एसएसआई सिडकुल से एसएसआई कलियर और उपनिरीक्षक उपेंद्र को कलियर से एसएसआई पथरी भेजा गया है।
पुलिस विभाग के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इन तबादलों को कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें







