हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 उपनिरीक्षकों सहित SHO के तबादले

खबर डोज, हरिद्वार। हरिद्वार में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के तहत एक SHO सहित 22 उपनिरीक्षकों (SI) के तबादले किए गए हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
SHO स्तर पर मनोहर भंडारी को श्यामपुर से स्थानांतरित कर रानीपुर थाना प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा कई थानों और चौकियों में तैनात उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए गए हैं, जिनमें रानीपुर, सिडकुल, श्यामपुर, पथरी, बहादराबाद, मंगलौर, रुड़की, लक्सर, बुग्गावाला, भगवानपुर समेत विभिन्न क्षेत्रों में फेरबदल हुआ है।
तबादलों के तहत आशुतोष राणा को रानीपुर से पुलिस कार्यालय, अजय शाह को पुलिस कार्यालय से सिडकुल, नितेश शर्मा को सिडकुल से श्यामपुर, नवीन सिंह को पुलिस लाइन से रोड़ीबेलवाला, चरण सिंह को रोड़ीबेलवाला से गैस प्लांट, और विकास रावत को गैस प्लांट से सिडकुल में नई जिम्मेदारी दी गई है।
इसी क्रम में प्रवीण बिष्ट को मंगलौर से बहादराबाद, अनुज नौटियाल को बहादराबाद से पुलिस लाइन, विक्रम बिष्ट को पथरी से सप्तऋषि, बलवीर डोभाल को सप्तऋषि से पुलिस लाइन, संतोष सेमवाल को पथरी से चंडीघाट और नवीन चौहान को श्यामपुर से पथरी भेजा गया है।
अन्य तबादलों में ब्रह्मदत्त बिजलवान को खड़खड़ी से पुलिस लाइन, आशीष नेगी को मायापुर से मंडावर, विनय मोहन को मंडावर से पुलिस लाइन, नितिन बिष्ट को पुलिस कार्यालय से मंगलौर कस्बा चौकी, देवेंद्र चौहान को अमानतगढ़ से पुलिस लाइन, मनोज कुमार को बुग्गावाला से अमानतगढ़, नवीन नेगी को गोवर्धनपुर से खड़खड़ी, सूरत शर्मा को लक्सर से गोवर्धनपुर और बालम सिंह को रुड़की से तेजुपुर स्थानांतरित किया गया है।
पुलिस विभाग के अनुसार यह तबादले प्रशासनिक दृष्टि से किए गए हैं, जिससे कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके। आगामी समय में इन बदलावों का असर फील्ड व्यवस्था और पुलिसिंग पर देखने को मिलेगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें







