खो नदी में डूबने के बाद गोविंद नगर निवासी युवक लापता, एसडीआरएफ मौके पर
कोटद्वार। आज फिर खो नदी में नहा रहे एक युवक डूबकर लापता हो गया है। दुगड्डा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक इंद्रजीत सिंह राणा ने बताया कि आज कोटद्वार दुगड्डा के बीच पांचवें मील के निकट नदी में गोविंद नगर निवासी राहुल रस्तोगी अपने दोस्तों के साथ नहा रहा था। अचानक राहुल रस्तोगी लापता हो गया। घटना की सूचना पाते ही दुगड्डा पुलिस मौके पर पहुंची। दुगड्डा पुलिस ने एसडीआरएफ को इसकी सूचना दी है। नदी का बहाव तेज होने के कारण अभी राहुल की तलाश नहीं हो पाई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें




हरिद्वार प्रेस क्लब चुनाव: रिकॉर्ड मतों से रिपीट हुए अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, शानदार जीत, सूर्यकांत बने महासचिव, जीत का जश्न, देखिए वीडियो 


