मंडी और लैंसडौन की शराब की दुकान डीएम के आदेश के बाद सील

कोटद्वार। पौड़ी जनपद के कोटद्वार में मंडी समिति और लैंसडाउन की सरकारी शराब की दुकान को आज सील कर दिया गया है। जिला आबकारी अधिकारी पौड़ी के.पी सिंह ने बताया की दोनो ही दुकानों पर सरकारी पैसा बकाया था। जिसके भुगतान के लिए नोटिस जारी किया गया था। तय समय सीमा समाप्त होने के बाद भी बकाया धनराशि जमा न होने पर जिलाधिकारी के आदेश पर आज दोनो दुकानों को सील कर दिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें




हरिद्वार प्रेस क्लब चुनाव: रिकॉर्ड मतों से रिपीट हुए अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, शानदार जीत, सूर्यकांत बने महासचिव, जीत का जश्न, देखिए वीडियो 


