उत्तराखंड में मर्चेंट नेवी के जवान के घर हुई लूटपाट, परिवार को बनाया था बदमाशों ने बंधक

ख़बर शेयर करें -

हथियारों से लैस बदमाशों ने हरिद्वार के फेरूपुर के राधिका एनक्लेव में मर्चेंट नेवी के जवान के परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट की। पुलिस द्वारा इस मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अपराधियों की तलाश शुरु कर दी है।
जानकारी के अनुसार हरिद्वार के फेरूपुर के राधिका एनक्लेव मर्चेंट नेवी के जवान हरीश का परिवार सुनीता (पत्नी) और दो बच्चे रहते हैं। हरीश ड्यूटी पर तैनात हैं। गुरुवार देर रात करीब 1 बजे बदमाश दीवार फांदकर उनके घर में घुस गए। चोरों ने दरवाजे की चटकनी तोड़कर कमरे में घुसे और हथियारों के दम पर मर्चेंट नेवी के जवान के परिवार को बंधक बना लिया। जिसके बाद बदमाशों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने घर से जेवरात और 70 हजार की नकदी लूट ली तथा महिला और बच्चों को कमरे में बंद कर फरार हो गए।

किसी तरह सुनीता ने स्वयं को बंधन मुक्त किया और पुलिस को लूटपाट की घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस ने आधे दर्जन से अधिक संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शुरुआती जांच में यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि बदमाशों को मर्चेंट नेवी के जवान के घर के बारे में पूरी जानकारी थी, और पूरी प्लानिंग कै साथ घटना को अंजाम दिया गया। थानाध्यक्ष का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

You cannot copy content of this page