माँ की डांट ने नाराज दो युवतियों ने नदी में लगाई छलांग, जल पुलिस ने बचाई जान
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230414-WA0012.jpg)
![Join WhatsApp Group](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp.jpg)
![Like Facebook Page](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Facebook.jpg)
![Subscribe YouTube Channel](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/YouTube.jpg)
हरिद्वार। आज 14 अप्रैल को दो लड़कियां जिनकी उम्र 24 वर्ष एवं 19 वर्ष निवासी मोहल्ला कडछ ज्वालापुर मां की डांट से नाराज होकर दोनों सगी बहन प्रेमनगर आश्रम घाट से नदी मे कूद गई थी, जिन्हे त्वरित कार्यवाही कर जल पुलिस कर्मियों द्वारा रेस्क्यू करते हुए सकुशल नदी से बाहर निकाल कर उनके परिजनों को बुलाकर सकुशल उनके सुपुर्द किया गया। उपस्थित आम जनमानस द्वारा जल पुलिस की उक्त त्वरित कार्यवाही की भूरी -भूरी प्रशंसा की गई।
जल पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल सच्चिदानंद, कांस्टेबल गगनदीप, विजय, मनोज बहुखंडी, गौरव शर्मा, चिराग अरोड़ा शामिल रहे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें