भागवत कथा में महिलाओं के गले से सोने की चैन चोरी करने वाली महिला चढ़ी पुलिस के हत्थे
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230416-WA0004.jpg)
![Join WhatsApp Group](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp.jpg)
![Like Facebook Page](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Facebook.jpg)
![Subscribe YouTube Channel](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/YouTube.jpg)
–लगभग ₹4 लाख कीमती, सोने की 02 चैन व घटना में प्रयुक्त कार मिली
हरिद्वार। 13 अप्रैल को जमालपुर कला कनखल से श्रीमदभागवत कथा के दौरान दो महिलाओं के गले से सोने की चैन चोरी संबंधी मामले में पुलिस टीम द्वारा आदियोगी कॉलोनी नियर क्रिस्टल वर्ल्ड बहादराबाद से महिला अभियुक्ता छाया देवी पत्नी किशन को चोरी की 02 चैन के साथ दबोचा गया व घटना में प्रयुक्त कार मिली है।
नाम पता अभियुक्ता
छाया देवी पत्नी किशन निवासी गांधी विहार नियर न्यू चंडी मंदिर थाना देहात जिला हापुड उत्तर प्रदेश हाल निवासी आदि योगी कॉलोनी नियर क्रिस्टल वर्ल्ड थाना बहादराबाद जनपद हरिद्वार
बरामदगी
1- 02 चैन (कीमत 400000 रूपये)
2- घटना में प्रयुक्त वाहन कार
पुलिस टीम
1- उ0नि0 देवेंद्र सिंह तोमर चौकी प्रभारी जगजीतपुर
2- महिला उपनिरीक्षक सोनल
3- कांस्टेबल सत्येंद्र रावत
4- महिला कांस्टेबल प्रभा
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें