नगर निगम कोटद्वार के कर्मचारी उतरे गुंडागर्दी पर, दूसरे के मकान की सीढ़ी पर पी रहे थे, मांगे मकान के कागज, देखिये हंगामेदार वीडियो
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230420-WA0013__01.jpg)
![Join WhatsApp Group](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp.jpg)
![Like Facebook Page](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Facebook.jpg)
![Subscribe YouTube Channel](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/YouTube.jpg)
कोटद्वार। नगर निगम कोटद्वार आजकल सुर्खियों पर चल रहा है। सुर्खियों की बात करें तो आज नगर निगम के कुछ कर्मचारी गोखले मार्ग स्थित एक मकान की सीढियों में बैठकर शराब पीने की बात प्रकाश में आई है।
मकान मालिक के विरोध करने पर निगम के कर्मचारियों ने मकान मालिक से मकान की रजिस्ट्री दिखाने की बात कही। जिसके बाद मकान मालिक का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उसने कर्मचारियों का विरोध कर डाला। मकान स्वामी तुषार गोयल ने बताया कि मेरे मकान की सीढ़ियों पर नगर निगम कोटद्वार के कर्मचारी शराब पी रहे थे जिसका मैंने विरोध किया तो वह मकान के कागज मांगने लगे। जिसके बाद वहां हंगामा खड़ा हो गया।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें