पुलिस मुठभेड और लूट के आरोपियों का हरिद्वार पुलिस ने लिया कस्टडी रिमांड
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230420-WA0008.jpg)
![Join WhatsApp Group](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp.jpg)
![Like Facebook Page](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Facebook.jpg)
![Subscribe YouTube Channel](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/YouTube.jpg)
–हरिद्वार पुलिस के डर से तुड़वाई थी जमानत, मुजफ्फरनगर जेल में है बंद
–अभियुक्तों की निशांदेही पर लूट का माल व घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद
हरिद्वार। लूट एवं पुलिस मुठभेड से सम्बन्धित प्रकरण में थाना खानपुर पुलिस ने मुजफ्फरनगर जेल में बंद अभियुक्त तालिब व मोहित का कस्टडी रिमांड हासिल कर दोनो अभियुक्तों की निशांदेही पर सम्बन्धित माल, घटना में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस जिला मु0नगर उ0प्र0 स्थित मोरना के पास बगीचे से बरामद करने में सफलता हासिल की।
हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार दबिशों को देख खौफ में आए दोनो अभियुक्त पुराने मुकदमें में जमानत तुडवाकर मुजफ्फरनगर कारागार में हाजिर हो गये थे। माल बरामदगी के बाद दोनो अभियुक्तों को पुलिस टीम द्वारा वापस मुजफ्फर नगर जेल में दाखिल किया गया।
P.C.R. में लिए गए अभियुक्तों का विवरण-
1- तालिब पुत्र महबूब निवासी ककराला थाना भोपा जिला मु0नगर उ0प्र0
2- मोहित पुत्र राजेश निवासी महाराजनगर थाना भोपा जिला मु0नगर उ0प्र0
बरामद संम्पत्ति-
1- तमंचा 315 बोर, एक खोका कारतूस
2- पीली धातू की एक कान की बाली
3- एक आर0सी0, 02 एटीएम, एक पर्श, एक आधार कार्ड
पुलिस टीम–
1-SO खानपुर रविन्द्र कुमार
2-SI नवीन चौहान
3-HC रामवीर सिंह
4-C अरविन्द
5-C अजीत तोमर
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें