लापरवाहीः बेस अस्पताल कोटद्वार परिसर में दान दी गई व्हील चेयर से खेल रहे बच्चे, वीडियो वायरल

ख़बर शेयर करें -


दो दिन पूर्व लालपानी निवासी व्यक्ति ने कोटद्वार अस्पताल को दी थी व्हील चेयर दान


मनोज मैंदोला, कोटद्वार। जनपद पौड़ी का कोटद्वार बेस अस्पताल अक्सर सुर्खियां बटोरने में सबसे आगे रहता है। अब बेस अस्पताल में दान दी गई व्हील चेयर से बच्चे के खेलने का वीडियो वायरल हो रहा है, जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि अस्पताल प्रशासन दिव्यांगों की उपचार के दौरान मदद के लिए दान में दी गई व्हील चेयरों की किस तरह देखरेख कर रहा है।


जानकारी के मुताबिक दो दिन पूर्व लालपानी निवासी ग्राम लालपानी निवासी सुरेंद्र प्रसाद डंगवाल ने स्व. वेद प्रकाश डंगवाल की स्मृति में यह व्हील चेयर दान की थी। यह व्हील चेयर अस्पताल में आने वाले दिव्यांगों और गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों की उपचार के दौरान मदद के लिए दी गई, लेकिन अस्पताल प्रशासन के लापरवाह रवैये के चलते इन व्हील चेयरों तक की देखरेख नहीं की जा रही है। बच्चे अस्पताल परिसर में ही इन व्हील चेयरों से खेल रहे है। आज अस्पताल परिसर में एक बच्चे का व्हील चेयर से खेलने का वीडियो वायरल हो रहा है। अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजीव पाल ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। जांच में दोषी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  

You cannot copy content of this page