बड़ी खबर: कांग्रेस के दिग्गज नेता जगमोहन सिंह नेगी का निधन, पढ़िये, जीवन परिचय

ख़बर शेयर करें -


कोटद्वार। कांग्रेस के दिग्गज नेता, अधिवक्ता एवं पूर्व दर्जाधारी राज्यमंत्री जगमोहन सिंह नेगी के आकस्मिक निधन पर शहर के वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने शोक व्यक्त किया है। जगमोहन सिंह नेगी की प्रारंभिक शिक्षा कोटद्वार में हुई है। वह इंटर करने के बाद लखनऊ  चले गए जहां लखनऊ  विश्वविद्यालय में उन्होंने एलएलबी की डिग्री ली। उसके बाद कोटद्वार आकर विधि व्यवसाय करने लगे। वह राजनीतिक रूप से कांग्रेस पार्टी से जुड़े थे। वर्ष 1994 में लैंसडाउन विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा और विभिन्न पदों पर रहते हुए जनसेवा की। वह जिला सहकारी बैंक पौड़ी गढ़वाल के अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी पौड़ी गढ़वाल के अध्यक्ष भी रहे। उत्तराखंड राज्य प्राप्ति के लिए उन्होंने सड़कों पर उतर कर संघर्ष किया। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार में उन्हें विधि आयोग का अध्यक्ष बनाते हुए राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान किया गया। कोटद्वार के वरिष्ठ अधिवक्ता थे। उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए युवक कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव प्रवेश रावत, पूर्व राज्य मंत्री जसबीर राणा, अजय पंत, अरविंद वर्मा, अमित बड़ोला, अमित देवरानी, विकास कुमार, प्रवीण भाटिया, अनिल सिंह, अनूप रावत, शोभा बहुगुणा भंडारी ने दुख व्यक्त करते हुए अपनी संवेदनाएं प्रकट कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। वहीं पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने अपने शोक संदेश में कहा कि जगमोहन सिंह नेगी एक व्यवहार कुशल व्यक्ति थे, उन्होंने वकालत का पेशा अपनाते हुए जीवनपर्यंत गरीबों एवं जरूरतमंदों की सेवा की है। कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में जगमोहन नेगी को विधि अध्ययन आयोग का अध्यक्ष बनाया गया था,जिसे उन्होंने बखूबी निर्वहन करते हुए प्रदेश सरकार को कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिये। कहा कि जगमोहन सिंह नेगी के निधन से कांग्रेस ने एक ईमानदार एवं कर्मठ नेता खो दिया है, जिनकी क्षतिपूर्ति करना संभव नहीं है। उन्होंने इस दु:ख की घड़ी में परिवार को धैर्य बनाये रखने के लिए भगवान से प्रार्थना की है।

You cannot copy content of this page