उत्तराखंड से बड़ी खबर: महिला पुलिसकर्मियों के साथ महिलाओं ने की मारपीट

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड पुलिस लगातार कमजोर होती दिखाई दे रही है। नैनीताल जनपद में कुछ घंटों के अंतराल में गोली चलने की दो घटनाओं के बाद पिथौरागढ़ की एक घटना से यह स्पष्ट हो रहा है। यहां शुक्रवार को एक मामले में आरोपितों को पकडने गई पुलिस पर आरोपितों के परिजनों ने हमला बोल दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के जीआईसी रोड में छेड़छाड़ की घटना हुई थी। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ डायल 112 पर शिकायत की गई थी। पर पुलिस की टीम छेड़छाड़ के आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में पहुंची और पुलिस ने लक्ष्मण, राहुल, राकेश और पंकज को पकड़ लिया। इस पर पुलिस टीम में शामिल महिला पुलिस कर्मियों के साथ दो महिलाओं इंदु और निशा ने मारपीट कर दी और आरोपितों को पुलिस से छुड़ा लिया। यही नहीं इन महिलाओं ने पुलिस कर्मियों के साथ गाली-गलौच और अभद्रता करते हुए आरोपियों को छुड़ा लिया।
इस पर पुलिस ने मारपीट की आरोपित महिलाओं के साथ ही छेड़छाड़ के एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले मेें आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

You cannot copy content of this page