स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित हुए पौड़ी जिले के अधिकारी और कर्मचारी

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार। आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस मुख्यालय की ओर से उत्कृष्ट कार्य करने वाले, सराहनीय सेवा के लिए और मिशन हौसला के तहत सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

प्रदेश स्तर पर पुलिस मुख्यालय की ओर से उत्कृष्ठ कार्य करने वाले सतपुली थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक संतोष कुमार को पुलिस मुख्यालय देहरादून में उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया गया।
प्रदेश स्तर पर पुलिस मुख्यालय द्वारा सराहनीय सेवा के लिये श्रीनगर बाजार चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक दीपक तिवारी, कान्सटेबल अनिल सैनी, हरीश लाल को पुलिस मुख्यालय स्तर पर सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया गया। कोविड- 19 संक्रमण के दौरान चलाये गये अभियान मिशन हौसला के तहत सराहनीय कार्य करने वाले लैंसडौन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष कुँवर, यातायात निरीक्षक यातायात शिव कुमार, उपनिरीक्षक सूरत शर्मा, कान्सटेबल कुलदीप सिंह को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया गया।

You cannot copy content of this page