पंकज भाटिया बने भाजपा कोटद्वार के नगर अध्यक्ष

ख़बर शेयर करें -

पंकज भाटिया बने कोटद्वार नगर अध्यक्ष
कोटद्वार। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत ने नगर अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। जिसमें कोटद्वार नगर अध्यक्ष पंकज भाटिया को बनाया गया है।
जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत ने बताया कि जिले के मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई है। जिसमें सुखपाल सिंह नेगी को द्वारीखाल, सौरभ गुप्ता को दुगड्डा, राजाराम डोबरियाल को पौखाल, अनिल कुमार रावत को यमकेश्वर, अरविंद नेगी को स्वर्ग आश्रम, शशि ध्यानी को नैनीडांडा, गोविंद सिंह बिष्ट को रिखणीखाल, सुलेखा गौड को जयहरीखाल, हरि सिंह पुंडीर को सुखरो, मनोज पांथरी को वीर चंद्र सिंह गढ़वाली, मीनाक्षी चौधरी को कालागढ़ मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है।

You cannot copy content of this page