छोटी होली पर पोखाल में पटवारी से मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -


खबर डोज, कोटद्वार। छोटी होली के अवसर पर क्षेत्र में हुई छुटपुट मारपीट की घटनाओं के बीच पोखाल क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां तैनात पटवारी के साथ मारपीट की गई। घटना के बाद पुलिस ने पटवारी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पोखाल में तैनात पटवारी रिजवान अहमद का किसी बात को लेकर दूसरे पक्ष के साथ विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने पटवारी के साथ मारपीट कर दी। घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद संबंधित थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, होली के मद्देनजर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क है।

You cannot copy content of this page