कैंप में लोगों ने डोनेट किया कंप्यूटर, बच्चों ने दी किताब और पेंसिल बॉक्स

–जूर्स कंट्री में गूंज संस्था ने लगाया कैंप
खबर डोज, हरिद्वार। गूंज संस्था की ओर से जूर्स कंट्री में कैंप का आयोजन किया गया। इसमें बुजुर्गों से लेकर बच्चों ने बड़ी संख्या में सामान डोनेट किया। कैंप में जरूरतमंद बच्चों के लिए कंप्यूटर, नोटबुक, पाठ्य सामग्री, कपड़े काफी संख्या में लोगों की ओर से दिया गया।

वालंटियर नमन जैन ने बताया कि सुबह से कैंप में बड़ी संख्या में लोगों ने काफी मदद की है। सब का प्रयास बताता है कि उन बच्चों के चेहरों पर सब मुस्कान देखना चाहते है। जिनको एकत्रित किए गए सामान आवश्यकता है। खास बात यह रही कि बिलकुल छोटे बच्चों ने बहुत सामान डोनेट किया। समाजसेविका नीतू सिंह ने कहा कि एक अच्छी पहल पूरे समाज को अच्छा करने पर प्रेरित करती है। सबके प्रयास से बड़ी संख्या में मासूमों पर मुस्कान आ सकेगी। इस मौके पर राजेंद्र सैनी, दीपक गर्ग, आस्था प्रवीण अरोड़ा, अमित चौहान, दिव्यांशी जैन, पूजा, विभा गोयल, मुक्ता, रुद्राश, अर्पणा, देव आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें







