एसएसपी पौड़ी के पीआरओ ने बनाई मीडिया कर्मियों से दूरी



कोटद्वार। पौड़ी पुलिस को सुर्खियों में रहने की आदत सी पड़ गई है। अब एसएसपी पौड़ी के पीआरओ ने मीडियाकर्मियों से दूरी बनाना शुरू कर दिया है।
पीआरओ एक ऐसी पोस्ट होती है। इस पोस्ट में तैनात उपनिरीक्षक को जनपद की पूरी जानकारी रखनी होती है। लेकिन वर्तमान में तैनात पीआरओ को जिले की जानकारी नही है। अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अलग ही नियम कानून बना रहे हैं। उन्होंने जिले के कई मीडियाकर्मियों से दूरी बना ली है। मीडियाकर्मियों ने डीजीपी अशोक कुमार से उक्त पीआरओ के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें