कोटद्वार लालबत्ती चौक पर हुड़दंग मचाने वाला पिल्ला गैंग गिरफ्तार, वीडियो वायरल

ख़बर शेयर करें -

खबर डोज, कोटद्वार। होली के दौरान हुड़दंगियों पर सख्ती बरतते हुए कोटद्वार पुलिस ने कोटद्वार के लालबत्ती चौक पर बीच सड़क मारपीट और हंगामा करने वाले पिल्ला गैंग के चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार बीती रोज रात्रि में कोटद्वार के लालबत्ती चौक पर कुछ युवकों के बीच मामूली कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते विवाद और मारपीट में बदल गई। बीच सड़क पर हुए इस घटनाक्रम से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सार्वजनिक स्थल पर हुए हंगामे का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
वायरल वीडियो के माध्यम से घटना की जानकारी मिलते ही कोटद्वार पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया और सक्रियता दिखाते हुए जांच शुरू की। वायरल फुटेज, स्थानीय इनपुट और जांच के आधार पर घटना में शामिल चार युवकों की पहचान की गई।
पुलिस ने प्रमेन्द्र उर्फ पप्पी पुत्र मुकेश उर्फ सुल्ताना (18 वर्ष), काशी पुत्र स्वर्गीय राजेश (18 वर्ष), मोहित पुत्र उमेश कुमार (23 वर्ष) और केश्व पुत्र सुरेन्द्र सिंह (22 वर्ष), सभी निवासी कौड़िया पुल कोटद्वार को गिरफ्तार किया।
चारों आरोपियों को धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई गई है।
बाजार चौकी प्रभारी विनोद चपराणा ने बताया कि त्योहारों की आड़ में किसी भी प्रकार की अराजकता या कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बाजार चौकी क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सतर्क है।

You cannot copy content of this page