पीड़िता महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ बलात्कार और एससी एक्ट का मामला दर्ज
कोटद्वार। पौड़ी गढ़वाल की कोटद्वार कोतवाली में पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ बलात्कार और एससी एक्ट का मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर में बताया कि वह एक होटल में सफाई कर्मचारी का कार्य करती थी। महिला ने होटल मैनेजर पर आरोप लगाया है कि होटल में मेरे साथ गलत हरकत करता था और मेरे पति के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने के साथ-साथ गाली गलौच करता था। उपनिरीक्षक भावना भट्ट ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर दुर्गापुरी निवासी अनूप सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 504 और एससी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें








लोनिवि की लीपापोती: हिलबाई पास रोड है बंद, सीएम और डीएम से शिकायत के बाद भी जारी है निर्माण कार्य, व्यापारी ने लगाए आरोप, देखिए वीडियो