पढिए, कोरोना को लेकर राधा स्वामी सत्संग व्यास की अच्छी पहल
देहरादून। सोमवार को राधा स्वामी सत्संग व्यास के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से कैंप कार्यालय में भेंट की। इस दौरान सत्संग व्यास के पदाधिकारियों ने कोविड संक्रमण की रोकथाम को लेकर सरकार की ओर किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। सत्संग व्यास के पदाधिकारियों की ओर से आग्रह किया गया कि यदि सरकार को आइसोलेशन सेंटर बनाने के लिए भवन की आवश्यकता है तो राधा स्वामी सत्संग व्यास के भवनों को सरकार इस्तेमाल कर सकती है। इस दौरान सुनील तलवार, अजय सिकरी समेत तमाम सेवादार मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें








गणतंत्र दिवस समारोह में अनुशासन पर सवाल, उत्तराखंड के दो नए IPS अधिकारियों पर गिरी गाज, अभी से है यह हाल तो भविष्य में जिलों के चार्ज में कैसे दिखाएंगे कमाल