क्षेत्रीय संघ प्रचारक पदम सिंह ने जन्मदिवस पर लिया अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी का आशीर्वाद

ख़बर शेयर करें -

श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने क्षेत्रीय प्रचारक के कार्यों को सराहा

हरिद्वार । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख पदम सिंह ने अपने जन्मदिवस पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने माता की चुनरी ओढ़ाते हुए मां गंगा माता की प्रतिमा भेंट करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर केक भी काटा गया।
जन्मदिवस पर शुभकामनाएं और आशीर्वाद देते हुए श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने कहा कि क्षेत्रीय प्रचारक पदम सिंह पुरी कर्तव्य निष्ठा के साथ अपने दायित्वों को पूरा कर रहे हैं। उनका पूरा जीवन राष्ट्र की सेवा को समर्पित है और सक्रिय रूप से राष्ट्र सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। विशेष रूप से राम मंदिर आंदोलन में भी उनका योगदान रहा है। क्षेत्रीय प्रचारक पदम सिंह को आशीर्वाद देते हुए श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने विश्वास जताया कि वे आगे भी ऐसे ही अपनी जिम्मेदारियां का निर्वहन करेंगे। वही पदम सिंह ने पदम सिंह का आशीर्वाद लेते हुए उनका आभार जताया और कहा कि संतों की प्रेरणा से ही राष्ट्र सेवा की सीख मिलती है। संतों के सानिध्य में जीवन सफल हो जाता है और श्रीमहंत रविंद्र पुरी राष्ट्रवाद समाज सेवा के अपने महान कार्यों से हमेशा ही हम सब का मार्गदर्शन करते हैं। इस अवसर पर
युवा मोर्चा के पूर्व महामंत्री नितिन चौहान, चंद्रदीप, पूर्व इनकम टैक्स कमिश्नर सुरेश सिंह,केपी सिंह,वीर प्राताप,कशिक गुप्ता, राहुल चौहान, संसार चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता भोला शर्मा आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page