दिल्ली के युवाओं ने डीएम पौड़ी गढ़वाल को दी राहत सामग्री
पौड़ी। वैश्विक महामारी कोविड-19 संक्रमण काल में कोरोना से लड़ाई लड़ने के लिए आम से लेकर खास हर कोई कोविड राहत सामाग्री उपलब्ध कराकर अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं। इसी क्रम गुरूवार को उत्तराखंड मूल के वर्तमान में दिल्ली निवासरत युवाओं ने जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदंडे को व्यक्तिगत रूप से 3 ऑक्सीजन कॉंसट्रेटर, 150 ऑक्सीमीटर और 500 दवाई किट गरीब एवं असहाय लोगों की मदद के लिए उपलब्ध कराई। कोरोना से लड़ने के लिए युवाओं की इस अभिनव पहल का जिलाधिकारी ने स्वागत करते हुए कहा कि सभी को इस महामारी मे अपना सहयोग प्रदान करना चाहिए। कोरोना से लड़ने के लिए सामाग्री उपलव्ध कराने वालों में राजेश पंत, अनिल रावत तथा मनमोहन सिंह खत्री शामिल थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें





देहरादून डीएम सविन बंसल के खिलाफ सीएम से शिकायत, महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप 

