हरिद्वार पुलिस महकमे में फेरबदल, तीन कोतवालियों में बदले गए एसएसआई

ख़बर शेयर करें -

खबर डोज, हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में पुलिस कप्तान नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस विभाग में अहम फेरबदल किया गया है। इस क्रम में तीन प्रमुख कोतवालियों में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षकों (एसएसआई) के तबादले किए गए हैं, जिससे पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की कोशिश की गई है।


जारी आदेश के अनुसार, पुलिस लाइन से गोपाल दास भट्ट को शहर कोतवाली हरिद्वार का वरिष्ठ उपनिरीक्षक (एसएसआई) नियुक्त किया गया है। वहीं, शहर कोतवाली में तैनात नंदकिशोर ग्वाडी को स्थानांतरित कर रानीपुर कोतवाली भेजा गया है। इसी क्रम में, कनखल कोतवाली के एसएसआई सतेंद्र भंडारी को झबरेडा कोतवाली का एसएसआई बनाया गया है। जबकि उपनिरीक्षक अनुज सिंह को कनखल कोतवाली में वरिष्ठ उपनिरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस कप्तान की ओर से जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस महकमे में हुए इस फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अधिकारियों का मानना है कि इससे कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने में मदद मिलेगी और विभिन्न क्षेत्रों में पुलिसिंग को बेहतर बनाया जा सके।

You cannot copy content of this page