हरिद्वार पुलिस विभाग में फेरबदल, चार उपनिरीक्षकों के तबादले

खबर डोज, हरिद्वार। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा चार उपनिरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
उपनिरीक्षक मनोज गैरोला को कोतवाली रुड़की से स्थानांतरित कर कोतवाली मंगलौर भेजा गया है। उपनिरीक्षक धर्मेंद्र राठी को एसओजी/एसआईएस शाखा से हटाकर कोतवाली रुड़की में तैनाती दी गई है। उपनिरीक्षक अशोक सिरस्वाल को कोतवाली कनखल से स्थानांतरित कर प्रभारी चौकी लक्सर, कोतवाली मंगलौर बनाया गया है। वहीं उपनिरीक्षक संजय पुनिया को प्रभारी चौकी काली नदी, कोतवाली भगवानपुर से हटाकर प्रभारी सीआईयू रुड़की की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जारी आदेश में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल अपनी नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर अनुपालन की सूचना कार्यालय को उपलब्ध कराएं। पुलिस विभाग में हुए इस प्रशासनिक फेरबदल को क्षेत्रीय पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें




हरिद्वार प्रेस क्लब चुनाव: रिकॉर्ड मतों से रिपीट हुए अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, शानदार जीत, सूर्यकांत बने महासचिव, जीत का जश्न, देखिए वीडियो 


