प्रेस क्लब के वरिष्ठ सदस्य कुमार दुष्यंत के भतीजे ऋषि भारद्वाज का निधन, शोक की लहर

ख़बर शेयर करें -

खबर डोज, हरिद्वार। प्रेस क्लब के वरिष्ठ सदस्य कुमार दुष्यंत के भतीजे ऋषि भारद्वाज के अचानक निधन से परिवार और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में दुख का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऋषि भारद्वाज का अचानक निधन हो गया। उनके निधन से शोकाकुल परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस दुखद घटना पर परिचितों और शुभचिंतकों ने गहरा शोक व्यक्त किया है तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

ऋषि भारद्वाज की शवयात्रा बुधवार को दोपहर एक बजे उनके निवास स्थान नानकबाड़ा, विष्णु घाट, हरिद्वार से निकाली जाएगी। शवयात्रा खड़खड़ी श्मशान घाट पहुंचेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

इस दुखद अवसर पर ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

You cannot copy content of this page