नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में फ्लाइंग स्क्वायड टीम को इनोवा कार से मिले 37 लाख रुपए

ख़बर शेयर करें -


देहरादून। राजधानी देहरादून से इस समय बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र की फ्लाइंग स्क्वायड टीम को देर रात वाहन चेकिंग के दौरान एक इनोवा कार से 37 लाख रुपए मिलें है। सूत्रों के अनुसार नेहरू कॉलोनी क्षेत्र के फुव्वारा चौक पर देर रात चेकिंग दौरान यह लाखों रुपए की धनराशि पकड़ी गई है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह धनराशि चुनाव में इस्तेमाल करने को लेकर ले जाई जा रही थी। मौके पर फ्लाइंग स्क्वायड टीम के साथ इनकम टैक्स की टीम भी उपस्थित रही।

You cannot copy content of this page