सतपुली–गुमखाल मार्ग अपडेट: रोड कटिंग के दौरान भारी मलबा आने पर बंद हुआ था हाईवे, कल दोपहर तक खुलने की उम्मीद, देखिए वीडियो
खबर डोज, कोटद्वार। सतपुली और गुमखाल के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे रोड कटिंग कार्य के दौरान भारी मात्रा में मलवा और बड़े-बड़े बोल्डर गिरने से मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। मार्ग बंद होने के कारण दोनों ओर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है।
नेशनल हाईवे पर कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों ने बताया कि मार्ग को सुचारु करने का कार्य लगातार जारी है, लेकिन भारी मलवा और बोल्डरों को हटाने में समय लग रहा है। अधिकारियों के अनुसार मार्ग के कल दोपहर तक खुलने की संभावना है।

मार्ग बंद होने के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए वाहनों को सतपुली स्थित दुधारखाल तिराहा से वाया दुधारखाल भेजा जा रहा है, ताकि यातायात प्रभावित न हो।
प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले मार्ग की स्थिति की जानकारी अवश्य ले लें और वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें









गंगा घाट तो बना दिए, लेकिन श्रद्धालु पहुंचेंगे कैसे? पार्किंग और आवागमन की व्यवस्था पर उठे सवाल: मैडम जी यह अर्द्धकुंभ है या फिर कुंभ 