स्कूटी की जिद, परिजनों की डांट के बाद इकलौते ने लगाई फांसी
श्रीनगर गढ़वाल। न्यू डांग क्षेत्र में नौंवी में पढ़ने वाले छात्र ने स्कूटी न देने पर घर पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । श्रीनगर कोतवाली के एसएसआई रणवीर चन्द्र रमोला ने बताया कि न्यू डांग निवासी प्रदीप भंडारी के 15 साल के बेटे दिव्यांशु भंडारी ने परिजनों की मामूली डांट पर घर पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि वह अपनी दादी से स्कूटी दिलाने की जिद कर रहा था। स्कूटी की जिद करते – करते जब परिजनों ने डांटा तो दूसरे कमरे में पहुंचकर उसने आत्म हत्या कर दी । परिजन मौके उसे अस्पताल ले गए , किंतु तब तक उसने दम तोड़ दिया था। उन्होंने कहा कि वह शिशु मंदिर श्रीनगर में नौवीं कक्षा में पढ़ता था और घर का इकलौता बेटा था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें




हरिद्वार प्रेस क्लब चुनाव: रिकॉर्ड मतों से रिपीट हुए अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, शानदार जीत, सूर्यकांत बने महासचिव, जीत का जश्न, देखिए वीडियो 


