9 राज्यों में कोरोना की दूसरी लहर बेअसर, अब भी 500 से कम हैं कोरोना संक्रमित

ख़बर शेयर करें -

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर अब आंधी-तूफान की तरह फैल रही है। 24 घंटे में 1.84 लाख लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं तो 1 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई है। यह एक दिन में मिले मरीजों की सर्वाधिक संख्या है। कुछ सप्ताह पहले ही जहां देश में एक्टिव केस की संख्या घटकर 1.5 लाख तक रह गई थी, लेकिन अब यह आंकड़ा 13 लाख के पार जा चुका है। हालांकि, देश में 9 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश अब भी ऐसे हैं, जहां कोरोना की दूसरी लहर का खास असर नहीं दिखा है। इनमें कुल मरीजों की संख्या अब भी 500 से कम है।

इन राज्यों में सबसे ज्यादा मरीज
सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र सबसे आगे है, जहां पिछले कई दिनों से प्रतिदिन 50 से 60 हजार लोग संक्रमित मिल रहे हैं। यहां एक्टिव केसों की संख्या करीब 6 लाख तक पहुंच गई है, जबकि इस वायरस की वजह से राज्य में अब तक 58 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केसों के मामले में छत्तीसगढ़ दूसरे स्थान पर है जहां 1,09,139 मरीजों का इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश तीसरे स्थान पर है जहां 95,980 एक्टिव केस हैं। इसके बाद कर्नाटक में 78,636, केरल में 52,450, तमिलनाडु में 49,985, मध्य पदेश में 43,539, दिल्ली में (43,510), राजस्थान में 40,690, गुजरात में 34,555, पश्चिम बंगाल में 29,050, पंजाब में 28,184, आंध्र प्रदेश में 25,850, तेलंगाना में 25,459 और हरियाणा में24,207 मरीजों का इलाज चलस रहा है।

इन राज्यों में कम हैं केस
हालांकि, पहली लहर की तरह इस बार भी कई ऐसे राज्य और केंद्र शासित प्रदेश हैं जहां एक्टिव केसों की संख्या 500 से भी कम है। इनमें नॉर्थ ईस्ट के कई राज्य शामिल हैं। अरुणाचल प्रदेश में इस समय कोरोना के केवल 55 मरीज हैं तो लक्षद्वीप में 86 और अंडमान निकोबार आइलैंड में 93 एक्टिव केस हैं। मणिपुर में 118, नागालैंड में 174 और सिक्किम में 175 मरीजों का इलाज चल रहा है। इनके अलावा मिजोरम में 204, मेघालय में 270, त्रिपुरा में 312 एक्टिव केस हैं।

You cannot copy content of this page