कोटद्वार में निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार, नगर आयुक्त पीएल शाह ने लगाई निर्माणदायी संस्था की फटकार, वायरल वीडियो

ख़बर शेयर करें -

खबर डोज, कोटद्वार। नगर क्षेत्र में चल रहे यूयूएसडीए की ओर से निर्माणाधीन पाइप लाइन कार्य का नगर आयुक्त पीएल शाह ने स्थलीय निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कार्य की धीमी रफ्तार पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और संबंधित कार्यदायी संस्था को फटकार लगाई।

नगर आयुक्त ने गाड़ीघाट क्षेत्र में पहुंचकर पाइप लाइन बिछाने के कार्य का निरीक्षण किया। मौके पर पाया गया कि निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के अनुरूप नहीं चल रहा है और कई स्थानों पर खुदाई के बाद सड़कें क्षतिग्रस्त हालत में छोड़ दी गई हैं। इस पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य में तेजी लाई जाए और गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण किया जाए।
पीएल शाह ने कहा कि पाइप लाइन निर्माण के कारण आमजन को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। टूटी सड़कों और जगह-जगह गड्ढों की वजह से आवागमन प्रभावित हो रहा है, जिससे नगर निगम को लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पाइप लाइन बिछाने के बाद सड़कों का पुनर्निर्माण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। नगर आयुक्त ने चेतावनी दी कि यदि कार्य में अनावश्यक देरी बरती गई या क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत शीघ्र नहीं कराई गई तो संबंधित संस्था के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। निरीक्षण के दौरान नगर निगम के अधिकारी, अभियंता एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page