आज आये पौड़ी जिले में इतने मरीज

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार। पिछले चौबीस घंटे में जनपद में 308 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। जिससे जहां लोगों में दहशत बनी हुई है, वहीं स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6994 पहुंच गई है।
    जनपद पौड़ी गढ़वाल के सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि दुगड्डा ब्लॉक में 36, द्वारीखाल में 1, एकेश्वर में 4, जयहरीखाल में 2,  कल्जीखाल में 5 खिर्सू में 79, कोटद्वार में 4, पौड़ी में 55, पोखड़ा में 1, थलीसैंण में 20, यमकेश्वर में 15 और अन्य जिलों व राज्यों के 87 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पदमपुर सुखरौ निवासी 51 वर्षीय पुरूष, सिताबपुर निवासी 50 वर्षीय पुरूष, सिगड्डी निवासी 30 वर्षीय पुरूष, 28 वर्षीय महिला, मवाकोट निवासी 47 वर्षीय पुरूष, कोटद्वार बाजार निवासी 45 वर्षीय पुरूष, बलभद्रपुर निवासी 31 वर्षीय पुरूष, पदमपुर निवासी 53 वर्षीय पुरूष, 46 वर्षीय महिला, 19 वर्षीय युवक, 20 वर्षीय युवक, 29 वर्षीय पुरूष, शिवराजपुर निवासी 33 वर्षीय पुरूष, 82 वर्षीय वृद्धा, नाथूपुर निवासी 35 वर्षीय पुरूष, कुंभीचौड़ निवासी 12 वर्षीय बालिका, सिताबपुर निवासी 32 वर्षीय पुरूष, नाथूपुर कुंभीचौड़ निवासी 23 वर्षीय युवती, मानपुर निवासी 44 वर्षीय पुरूष, पटेल मार्ग निवासी 33 वर्षीय पुरूष, हरसिंहपुर निवासी 38 वर्षीय महिला, पदमपुर निवासी 42 वर्षीय पुरूष, कोटद्वार निवासी 28 वर्षीय महिला, जशोधरपुर निवासी 22 वर्षीय युवती, बीईएल रोड निवासी 40 वर्षीय महिला, 46 वर्षीय पुरूष, कोटद्वार निवासी 53 वर्षीय पुरूष, उदयरामपुर निवासी 24 वर्षीय युवक, 55 वर्षीय पुरूष, पदमपुर निवसी 31 वर्षीय पुरूष, 31 वर्षीय महिला, बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती 47 वर्षीय महिला, 47 वर्षीय महिला, कोटद्वार निवासी 22 वर्षीय युवती, 22 वर्षीय युवक, सतपुली द्वारीखाल ब्लॉक निवासी 38 वर्षीय पुरूष, पाटीसैंण एकेश्वर ब्लॉक निवासी 61 वर्षीय पुरूष, एकेश्वर निवासी 40 वर्षीय पुरूष, अमोठा निवासी 43 वर्षीय पुरूष में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।
    जनपद पौड़ी में 536 कोरोना मरीज होम आइसोलेशन में है। जिले में 1735 एक्टिव केस है। जिसमें से 1283 पौड़ी गढ़वाल, 342 अन्य जिलों व राज्यों में है। जबकि 110 लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के पास गलत जानकारी दर्ज कराई है। जिले में अब तक 6994 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए है। जिसमें से 5204 लोग स्वस्थ हो चुके है।

You cannot copy content of this page