उपनिरीक्षक ने अपनी लाईसेंसी पिस्टल से गोली मारकर की आत्महत्या

उपनिरीक्षक ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वर्तमान में इंद्रजीत सहारनपुर में तैनात थे और दो दिन की छुटटी लेकर मेरठ स्थित पुलिस लाइन में अपने आवासीय मकान में आए हुए थे।
बताया जा रहा है कि देर रात करीब डेढ़ बजे उन्होंने अपनी पिस्टल से कनपटी पर गोली मारकर सुसाइड किया। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी सिटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया।
दरोगा इंद्रजीत सिंह वर्तमान में सहारनपुर जिले में तैनात थे। छुट्टी लेकर वह पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास पर अपने परिवार से मिलने आए थे। फिलहाल उनके आवास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें







गणतंत्र दिवस समारोह में अनुशासन पर सवाल, उत्तराखंड के दो नए IPS अधिकारियों पर गिरी गाज, अभी से है यह हाल तो भविष्य में जिलों के चार्ज में कैसे दिखाएंगे कमाल 