बहादराबाद पुलिस ने ससुर को चाकू घोपने वाला आरोपी दामाद किया गिरफ्तार
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/08/12-2-780x470-2-1.jpg)
![Join WhatsApp Group](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp.jpg)
![Like Facebook Page](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Facebook.jpg)
![Subscribe YouTube Channel](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/YouTube.jpg)
हरिद्वार। आपसी मतभेद के चलते अपने ससुर के पेट में चाकू घोंपने वाले आरोपी दामाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दामाद की पत्नी काफी समय से अपने पिता के घर पर रह रही थी। शादी के बाद से ही दहेज के लेन देन को लेकर दामाद ससुर अनवर से नाराज चल रहा था।
जानकारी के मुताबिक बीते दो दिन पहले आरोपी दामाद अपने ससुर अनवर को बहादराबाद इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कंपनी से लेकर बहादराबाद नहर पटरी पर पहुंचा था। यहीं पर घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू झाड़ियों से बरामद कर लिया है। शुक्रवार को मेडिकल जांच के बाद आरोपी को कोर्ट से जेल भेज दिया है। नौशाद परवीन पत्नी अनवर, निवासी डोलीखाल, थाना कुतुबसेर, जिला सहारनपुर हाल दादूपुर गोविंद पुर कोतवाली रानीपुर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दामाद के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र शाह ने बताया कि आरोपी दामाद सलमान पुत्र इनाम, निवासी खालापार मुजफ्फरनगर को पीपल चैक बहादराबाद से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें