कनखल पुलिस ने स्मैक समेत किया एक गिरफ्तार
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/08/e608ac6c05460aebf80210ea365042861662480040907448_original.jpg)
![Join WhatsApp Group](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp.jpg)
![Like Facebook Page](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Facebook.jpg)
![Subscribe YouTube Channel](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/YouTube.jpg)
हरिद्वार। कनखल पुलिस ने स्मैक की तस्करी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया। एसआई कमलकांत रतूड़ी ने बताया कि बैरागीं कैंप क्षेत्र में सुलभ शौचालय के पास एक युवक को पकड़ा गया। युवक ने अपना नाम रवि उर्फ हटेला पुत्र प्रेम सिहं तोमर सिंह निवासी -ठोकर नंबर दस झुग्गी बस्ती बताया। युवक के कब्जे से नौ ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि सतीघाट के पास रहने वाले एक युवक से स्मैक लेकर आया है, इसके अलावा दो अन्य नाम की भी जानकारी दी कि जिनसे पूर्व में स्मैक की डिलीवरी लेता रहा है। एसआई कमलकांत रतूड़ी ने बताया कि आरोपी युवक ने जिन नाम के संबंध में जानकारी दी कि, उस दिशा में जांच की जा रही है। आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें