पौड़ी गढ़वाल की मंदाल नदी में मिला महिला का शव

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार । पौड़ी जनपद के तहसील रिखणीखाल क्षेत्र में नदी से महिला का शव मिला है। ग्राम झरत के निकट आज सुबह एक महिला का शव मंदाल नदी में मिला है। जिसकी पहचान कलावती देवी पत्नी भारत सिंह निवासी ग्राम डोबरिया पट्टी पैनो तहसील रिखणीखाल के रूप में हुई। महिला कल से घर से गायब बताई जा रही है। महिला 12 जून से को देहरादून से अपने घर आई थी। महिला का शव घर से लगभग 4 किलोमीटर की दूरी पर मंदाल नदी में मिला है। महिला मानसिक बीमारी से ग्रस्त बताई जा रही है। महिला का पति घरों में मजदूरी का काम करता था। महिला के तीन बच्चे है जिनमे दो लड़कियां व एक लड़का है। लड़का बंगाल में इंजीनियर है। सूचना मिलने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए कोटद्वार रवाना कर दिया गया।

You cannot copy content of this page