कोटद्वार की जशोधरपुर की सरिया फैक्ट्री में मजदूर की मौत
कोटद्वार। भाबर क्षेत्र के अंतर्गत जशोधरपुर स्थित एक फैक्ट्री में मजदूर की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कलालघाटी चौकी प्रभारी प्रदुमन नेगी ने बताया कि जशोधरपुर कलालघाटी स्थित प्रयाण सरिया फैक्ट्री में कार्यरत मजदूर ग्राम छीलावर, थाना किरतपुर, जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश निवासी घनश्याम पुत्र अशोक कुमार की फैक्ट्री में कार्य करते हुए आज सुबह करीब 7:00 बजे क्रेन पर चढ़ते समय पांव फिसलने के कारण मृत्यु हो गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें




हरिद्वार प्रेस क्लब चुनाव: रिकॉर्ड मतों से रिपीट हुए अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, शानदार जीत, सूर्यकांत बने महासचिव, जीत का जश्न, देखिए वीडियो 


