विवाहिता ने किया विषाक्त का सेवन, मौत, पति-पत्नी दोनों की थी दूसरी शादी, पढ़िए पूरी खबर

ख़बर शेयर करें -


कोटद्वार। देर रात कोटद्वार निवासी एक विवाहिता ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि जानकीनगर कोटद्वार निवासी विकास घिल्डियाल की पत्नी कविता (28 वर्ष) ने किसी बात से खिन्न होकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। मृतका कविता और पति विकास घिल्डियाल दोनों का दूसरा विवाह है। इन दोनों का विवाह 6 वर्ष पूर्व हुआ था। देर रात कविता ने किसी बात से खिन्न होकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उपचार के लिए उसे देर रात कोटद्वार बेस हॉस्पिटल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तहसीलदार विकास अवस्थी की मौजूदगी में महिला उप निरीक्षक दीपा मल्ल ने मृतका का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अभी घटना के पुख्ता कारणों का पता नहीं चल पाया है।

You cannot copy content of this page