कोटद्वार में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पुलिस पूरी तरह अलर्ट, बॉर्डर चेक पोस्टों पर चला चेकिंग अभियान, देखिए वीडियो

खबर डोज, कोटद्वार। एसएसपी सर्वेश पंवार के दिशा निर्देशन में क्षेत्र में मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए कोटद्वार पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत कर दिया है। शांति, सुरक्षा एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा 24×7 निगरानी की जा रही है। इसके तहत पूरे क्षेत्र में सघन गश्त, प्रभावी चेकिंग अभियान और खुफिया तंत्र को सक्रिय कर दिया गया है।
पुलिस प्रशासन ने संवेदनशील और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की है। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं को समय रहते रोका जा सके।
पौड़ी पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि किसी भी व्यक्ति या संगठन द्वारा अफवाह फैलाने, भड़काऊ या भ्रामक संदेश प्रसारित करने, धार्मिक अथवा सामाजिक भावनाएं भड़काने, भीड़ को उकसाने या किसी भी प्रकार से कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास किया गया, तो उसके खिलाफ कठोरतम वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
पुलिस ने आम नागरिकों से शांति, संयम और भाईचारे का परिचय देने की अपील की है। साथ ही कहा गया है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, अफवाह, उकसाऊ संदेश या असामाजिक तत्वों की जानकारी मिलने पर बिना देरी किए नजदीकी पुलिस थाने या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें।
पौड़ी पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और शांति भंग करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें







