एक ही थाने में समयावधि पूरी करने वाले 76 पुलिसकर्मियों के तबादले, SSP ने जारी किए आदेश

ख़बर शेयर करें -

खबर डोज, हरिद्वार। हरिद्वार जिले में लंबे समय से एक ही थाने अथवा कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हरिद्वार ने 76 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। तबादला सूची में कांस्टेबल और महिला कांस्टेबल शामिल हैं।

एसएसपी के आदेश के अनुसार, संबंधित पुलिसकर्मियों ने अपने वर्तमान थाना/कोतवाली में निर्धारित समयावधि पूरी कर ली थी। इसके बाद पुलिसकर्मियों को जिले के विभिन्न थानों और कोतवालियों में स्थानांतरित किया गया है। तबादलों का उद्देश्य पुलिस बल में कार्य-वितरण और तैनाती में संतुलन बनाए रखना माना जा रहा है।

कोतवाली नगर को मिले 11 पुलिसकर्मी

सबसे अधिक 11 पुलिसकर्मियों को कोतवाली नगर भेजा गया है। इनमें प्रीतपाल सिंह सैनी, प्रदीप कुमार, विजय नेगी, अंकित कुमार, योगेन्द्र सिंह, बलवन्त सिंह, हंसरवीर, उत्तम सिंह, दशरथ सिंह, हरिप्रकाश और महिला कांस्टेबल पूजा शर्मा शामिल हैं।

कनखल और श्यामपुर में भी नई तैनाती

कनखल थाने में वीरेंद्र सिंह चौहान, सुबोध शर्मा, रणवीर सिंह और महिला कांस्टेबल अनीता थापा को भेजा गया है। वहीं श्यामपुर में गजेन्द्र प्रसाद, राजेन्द्र सिंह रौतेला, कृष्ण कुमार और दीपक चौहान की तैनाती की गई है।

रानीपुर में राकेश सिंह नेगी, तेजेन्द्र सिंह, राजेन्द्र सिंह नेगी, रणजीत सिंह और महिला कांस्टेबल अंजिता पंवार को भेजा गया है।

सिडकुल और ज्वालापुर में भी फेरबदल

सिडकुल में प्रदीप सिंह नेगी, अजय सिंह पंवार, गोपाल सिंह, सुरेन्द्र सिंह तोमर, सौरभ सिंह, सचिन कुमार और खजान सिंह चौहान की तैनाती की गई है। वहीं ज्वालापुर में सुशील कुमार, सतेन्द्र रावत, राहुल धनिक, सुमित, विनोद रावत, उम्मेद सिंह, मनोज असवाल, अरविन्द नेगी, प्रदीप सिंह, शीशपाल राणा और ब्रजमोहन सिंह समेत कई पुलिसकर्मियों को भेजा गया है।

इसके अलावा बहादराबाद, रुड़की, गंगनहर, भगवानपुर, कलियर, बुग्गावाला, लक्सर, पथरी, खानपुर, मंगलौर और झबरेड़ा थानों में भी पुलिसकर्मियों की नई तैनाती की गई है।

आदेश में सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस विभाग में इस व्यापक स्थानांतरण को लंबे समय से एक ही थाने में तैनात कर्मियों के रोटेशन की प्रक्रिया के तौर पर देखा जा रहा है।

You cannot copy content of this page