एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार के सख्त निर्देशन में कोटद्वार छावनी में तब्दील, पुलिस ने जनता से की सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने अपील, देखिए वीडियो

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार में पुलिस की चौकसी, हर स्तर पर सख्ती

खबर डोज, कोटद्वार। नगर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से पौड़ी पुलिस की ओर से व्यापक और बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के स्पष्ट निर्देशों के तहत पुलिस बल पूरी तरह अलर्ट मोड में कार्य कर रहा है और कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

नगर के प्रमुख मार्गों, बाजार क्षेत्रों, सार्वजनिक स्थलों, धार्मिक स्थलों एवं संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस की ओर से नियमित पैदल गश्त, मोबाइल पेट्रोलिंग, रात्रिकालीन भ्रमण एवं सघन चेकिंग अभियान चलाकर क्षेत्र में सतत निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।

सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) को भी सक्रिय रखा गया है। इसके साथ ही नगर में लगे सीसीटीवी कैमरों एवं अन्य तकनीकी संसाधनों के माध्यम से गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस की खुफिया इकाइयां भी लगातार सूचनाएं एकत्र कर रही हैं।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शांति एवं कानून-व्यवस्था को भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर और त्वरित कार्रवाई की जा रही है। किसी भी प्रकार की अराजकता, हुड़दंग या माहौल बिगाड़ने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फैलने वाली अफवाहों, भ्रामक एवं भड़काऊ सूचनाओं पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी अपुष्ट जानकारी पर विश्वास न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

फिलहाल कोटद्वार क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण है और पुलिस की सतर्कता के चलते आम जनजीवन सामान्य रूप से संचालित हो रहा है। प्रशासन ने दोहराया है कि शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस हर समय तत्पर है।

आपको बताते चले कि कोटद्वार शहर में दुकान का नाम बदलने को लेकर उपजे विवाद के बाद अब हालात पूरी तरह सामान्य हो गए हैं। बीते दिनों सामने आए इस मामले से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई थी, लेकिन कोटद्वार पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सतर्कता के चलते शांति व्यवस्था कायम रखने में सफलता मिली है।
विवाद की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन ने हालात की गंभीरता को समझते हुए तुरंत मोर्चा संभाल लिया। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया, लगातार गश्त की गई और दोनों पक्षों से संवाद स्थापित कर स्थिति को नियंत्रण में लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों से संयम बरतने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की।
पुलिस की सक्रियता का ही नतीजा रहा कि कोई अप्रिय घटना नहीं हुई और शहर का माहौल धीरे-धीरे सामान्य हो गया। स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने भी प्रशासन के सहयोग से शांति बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई। कई समाजसेवियों और जिम्मेदार लोगों ने आगे आकर लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त नजर रखी जा रही है और किसी भी तरह की अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल कोटद्वार में स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण है। बाजार सामान्य रूप से खुल रहे हैं और आम जनजीवन पटरी पर लौट चुका है। यह पूरा घटनाक्रम एक बार फिर साबित करता है कि समय पर की गई पुलिस की तत्पर कार्रवाई से बड़े विवाद को भी शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाया जा सकता है।

You cannot copy content of this page