उत्तराखंड शासन ने पुलिस अधिकारियों के कार्यों में किया बड़ा फेरबदल

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने 7 पुलिस अधिकारियों के दायित्वों में किया फेरबदल। ADG एडमिन अमित सिन्हा को ADG पुलिस दूरसंचार की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई।
ADG वी मुरुगेशन को अपराध अनुसंधान विभाग उत्तराखंड का पदभार दिया गया। IPS विम्मी सचदेवा से IG कार्मिक एवं पीएसी का चार्ज हटाया गया।
IPS अरुण मोहन जोशी को IG पीएसी एवं ATC की जिम्मेदारी मिली। IPS अनंत शंकर ताकवाले को IG कार्मिक बनाया गया। इसके साथ ही आईपीएस अधिकारी राजीव स्वरूप को IG सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई।
साथ ही साथ PPS अधिकारी प्रकाश चंद को एसपी हल्द्वानी बनाया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें





पौड़ी गढ़वाल में फिर बना एक व्यक्ति गुलदार का निवाला, मौके पर पहुंची डीएम 

