गणतंत्र दिवस पर कई पुलिस अधिकारियों को मिलेगा सम्मान, पहली बार सूची में शामिल नही है पौड़ी जिले का नाम

ख़बर शेयर करें -

-हरिद्वार, टिहरी, देहरादून, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, नैनीताल, चंपावत, उत्तरकाशी, उधमसिंहनगर, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर के अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम शामिल
देहरादून। गणतंत्र दिवस के अवसर पर हर बार पौड़ी जिले के पुलिस अधिकारियों का नाम जरूर शामिल होता था। इस बार उत्तराखंड के कई जिलों के अधिकारियों का नाम सम्मान पाने वालों की सूची में शामिल है, लेकिन पहली बार पौड़ी जिले के एक भी अधिकारी का नाम सूची में शामिल नही है।
जानकारी के मुताबिक गणतंत्र दिवस 2024 के अवसर पर सेवा के आधार पर कई पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक, उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह एवं सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किये जाने की घोषणा की गई है।
सराहनीय सेवा के लिए (सेवा आधार पर) राज्यपाल का उत्कृष्ट सेवा पदक (3)
1-विपिन चन्द्र पन्त, पुलिस उपाधीक्षक, जनपद चम्पावत ।
2-गजपाल सिंह रावत, प्लाटून कमाण्डर मुख्यमंत्री सुरक्षा, उत्तराखण्ड।
3-धनीलाल, अपर गुल्मनायक, 40 वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार।
उत्कृष्ट सेवा के लिए (सेवा आधार पर) उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह-(4)
1-अजय कुमार रावत, निरीक्षक, पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड, देहरादून
2-श्याम लाल, निरीक्षक यातायात जनपद रूद्रप्रयाग
3-गोबिन्द सिंह मेहता, उप निरीक्षक(एम), जनपद नैनीताल
4-अर्जुन सिंह, अपर उप निरीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल
सराहनीय सेवा के लिए (सेवा आधार पर) सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह-(19)
1-बृज मोहन पन्त, निरीक्षक नागरिक पुलिस पीटीसी नरेन्द्रनगर
2-देवेन्द्र सिंह रावत, निरीक्षक, जनपद चमोली
3-सुभाष चन्द्र, निरीक्षक एलआईयू कार्यालय अधीक्षक(क्षेत्रीय) देहरादून
4-राकेश बिष्ट, दलनायक 46वीं वाहिनी पीएसी,रूद्रपुर, ऊधमसिंहनगर
5-बृज मोहन, उप निरीक्षक पुलिस दूरसंचार पुलिस दूरसंचार मुख्यालय
6-सतीश चन्द्र कापड़ी, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस जनपद अल्मोड़ा
7-गब्बर सिंह, अपर गुल्मनायक एसडीआरएफ वाहिनी,उत्तराखण्ड
8-सलमान अली, उप निरीक्षक(एम) एफएसएल उत्तराखण्ड, देहरादून
9-बिन्देश्वर प्रसाद, अपर उप निरीक्षक ना0पु0 जनपद उत्तरकाशी
10-शिव चरण, अपर गुल्मनायक आईआरबी द्वितीय, देहरादून
11-हेमन्त सिंह, अपर गुल्मनायक आईआरबी प्रथम, रामनगर, नैनीताल
12-त्रिलोक सिंह, अपर उप निरीक्षक स0पु0 जनपद चम्पावत
13-धन सिंह, फायर सर्विस चालक, जनपद बागेश्वर
14-संजय कुमार तिलाड़ा, मुख्य आरक्षी जनपद नैनीताल
15-अनिल कुमार मर्तोलिया, मुख्य आरक्षी जनपद पिथौरागढ़
16-प्रदीप कन्नौजिया, मुख्य आरक्षी सीआईडी खण्ड देहरादून ।
17-वाणी बिलास, मुख्य आरक्षी सतर्कता सेक्टर, देहरादून
18-सपना नेगी, आरक्षी 55, जीआरपी उत्तराखण्ड ।
19-अरविन्द गिरी, लान्स नायक 477, 31वीं वाहिनी पीएसी

You cannot copy content of this page